अगर अभी हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव तो AAP जीतेगी सभी 70 सीटें: सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि अगर अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए तो उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) सभी 70 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, "अगर अभी चुनाव हुए तो 'आप' कुल वोटों का 70% हासिल करेगी।" गौरतलब है कि दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
read more at ABP न्यूज़


