मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते यूपी में लड़के की हुई मौत
लखनऊ (यूपी) में बुधवार को कथित तौर पर मोबाइल फोन पर गेम खेलते-खेलते एक 13-वर्षीय लड़के की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि लड़का सुबह से ही मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था और दोपहर को उसे सोता समझकर बहन ने चादर ओढ़ा दी थी। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
read more at News18 हिंदी


