Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में रेडियो टावर से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में लगी आग, 4 लोगों की हुई मौत

short by रघुवर झा / on Monday, 21 October, 2024
अमेरिका के ह्यूस्टन में एक हेलीकॉप्टर रविवार रात रेडियो टावर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार एक बच्चा समेत 4 लोगों की मौत हो गई। टावर से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। ह्यूस्टन के काउंसिल सदस्य मारियो कास्टिलो के मुताबिक, यह निजी पर्यटन कंपनी का हेलीकॉप्टर था।
read more at भाषा