झारखंड के 4 ज़िलों में ₹125 करोड़ की अफीम की फसल की गई नष्ट, 86 लोग हुए गिरफ्तार
झारखंड के रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा ज़िलों में पुलिस ने करीब ₹125 करोड़ की अफीम की खेती को नष्ट कर करीब 86 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, यह ऑपरेशन 5-फरवरी को शुरू किया गया था और इन ज़िलों में कुल 9,871 एकड़ ज़मीन में की गई अफीम की खेती को ग्रास कटर मशीन से नष्ट किया गया।
read more at Times Now हिंदी


