Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्याज़ से एलर्जी के चलते कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाला, दर्ज हुआ केस

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 3 July, 2026
अमेरिकी कंपनी Paycom पर वर्कप्लेस पर ज़रूरी सुविधाएं न देने के लिए केस हुआ है। केटी जॉर्जेन्सन नामक कर्मचारी को प्याज़ से गंभीर एलर्जी थी और 2024 में एलर्जी के चलते उन्हें गंभीर एनाफिलेक्टिक रिएक्शन होने के एक दिन बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया। बकौल केटी, अपनी स्थिति बताने के बावजूद कंपनी ने ब्रेकहॉल/कैंटिन से प्याज़ नहीं हटवाया।