UPSSSC PET के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब 3 साल तक मान्य रहेगा PET स्कोर
उत्तर प्रदेश सरकार ने समूह ‘ग’ की भर्तियों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दे दी है। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में एक बार सफल होने वाले अभ्यर्थी अब अगले तीन वर्षों तक होने वाली भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे। यह व्यवस्था वर्ष 2025 या उसके बाद होने वाली पीईटी से लागू होगी।
read more at हिन्दुस्तान


