Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश के बीच टी20I मैच से पहले निषेधाज्ञा लागू

short by खुशी / on Friday, 4 October, 2024
ग्वालियर (एमपी) में रविवार को होने वाले भारत-बांग्लादेश टी20I मैच से पहले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश 7 अक्टूबर तक लागू रहेगा व इस दौरान विरोध-प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी। हिंदू महासभा द्वारा मैच के दिन 'ग्वालियर बंद' का आह्वान करने के बाद यह आदेश लागू किया गया है।
read more at भाषा