न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्युसन चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्युसन पैर में आई चोट के कारण 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कराची में अफगानिस्तान के साथ एक वॉर्म-अप मैच के दौरान पैर में तकलीफ होने के बाद उनकी मेडिकल जांच हुई जिसमें पता चला की टूर्नामेंट खेलने के लिए वह अब फिट नहीं हो पाएंगे।
read more at इंडिया टीवी


