लाइव मैच के दौरान शुभमन के लिए 'आई लव यू' का पोस्टर लिए दिखी महिला फैन, तस्वीर हुई वायरल
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लाइव प्रपोज़ल मिला है। एक महिला फैन गिल के लिए 'आई लव यू' का पोस्टर लिए दिखी जिसकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। गौरतलब है, गिल ने भारत की पहली पारी में 129* रन बनाए थे।
read more at TV9 भारतवर्ष


