Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी घूस, राजस्थान में वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

short by / on Thursday, 1 October, 2026
बांसवाड़ा (राजस्थान) में एसीबी ने वन विभाग के वनरक्षक को कथित तौर पर ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित के मुताबिक, वनरक्षक ने पट्टा पत्रावली को आगे बढ़ाने और फाइल उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी के अनुसार, आरोपी की पहचान वन रेंज गढ़ी के वनरक्षक भूपेश पाटीदार के रूप में हुई है।
read more at Inshorts