जामनगर राजघराने के अगले उत्तराधिकारी होंगे पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को गुजरात के जामनगर राजघराने का अगला उत्तराधिकारी चुना गया है। जाम साहब शत्रुशल्य सिंह महाराज ने शनिवार सुबह एक पत्र के ज़रिए इसकी घोषणा की। 15 टेस्ट मैच और 196 वनडे मैच खेलने वाले क्रिकेटर अजय जडेजा शाही जामनगर परिवार के वंशज हैं और उनके पिता दौलत सिंह जडेजा, शत्रुशल्य के चचेरे भाई हैं।
read more at इंडिया टीवी


