Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत घनिष्ठ मित्र, हम अपनी ज़मीन का इस्तेमाल दूसरों के खिलाफ नहीं होने देंगे: अफगानिस्तान

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 10 October 2025
भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा है कि भारत को अफगानिस्तान अपना घनिष्ठ मित्र मानता है। उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान पर अमेरिकी कब्ज़े के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन अफगानिस्तान ने कभी भारत के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। हम किसी को भी अपनी ज़मीन का इस्तेमाल दूसरों के खिलाफ नहीं करने देंगे।"