दिल्ली में आत्महत्या करने के इरादे से शख्स मेट्रो ट्रेन के आगे कूदा, गंभीर रूप से घायल
दिल्ली में हौज़ खास मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को एक शख्स आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के आगे कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक, इसके चलते 15 मिनट तक मेट्रो रेल सेवा को रोकना पड़ा। बकौल पुलिस, शख्स के पास से मेट्रो कार्ड व कुछ दस्तावेज़ मिले हैं।
read more at भाषा


