और ऊंची होती जा रही है दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट: स्टडी
एक नई स्टडी में पाया गया है कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई हर साल 2 मिमी बढ़ रही है। इस पर्वत से करीब 75 किलोमीटर दूर अरुण नदी इसके आधार पर चट्टान और मिट्टी को काट रही है जिससे यह ऊपर की ओर बढ़ रहा है। इस प्रक्रिया को आइसोस्टैटिक रिबाउंड कहा जाता है।
read more at Nature


