क्या रिटायर कर्मचारियों को भी देना होता है इनकम टैक्स? जानें क्या कहता है नियम
रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मासिक (अनकम्यूटेड) पेंशन को आयकर नियमों में सैलरी माना जाता है और इसपर टैक्स लगता है। वहीं, कम्यूटेड पेंशन यानी एकमुश्त राशि सरकारी कर्मचारियों के लिए टैक्स-फ्री होती है जबकि गैर-सरकारी कर्मचारियों को इसमें सीमित छूट मिलती है। फैमिली-पेंशन को 'अन्य स्रोत से आय' में रखा जाता है जिसपर तय सीमा तक छूट मिलती है।
read more at न्यूज़ 24


