यूपी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो के उड़े परखच्चे, 4 युवकों की हुई मौत
गोंडा (यूपी) में एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार 4 युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि चारों युवक आपस में दोस्त थे और वे उनमें से एक युवक की रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। बकौल पुलिस, हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
read more at हिन्दुस्तान


