यूपी में बिना हेलमेट पहने हैंडल छोड़कर बाइक चलाते लड़की का वीडियो आया सामने, कटा ₹16000 का चालान
सीतापुर (यूपी) में एक लड़की द्वारा बिना हेलमेट पहने हैंडल छोड़कर बाइक चलाते और VIP सड़क पर स्टंटबाज़ी करते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। लड़की का वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹16,000 का चालान काटा है। बकौल रिपोर्ट्स, इसी रोड पर डीएम-एसपी से लेकर ज़िले के सभी आलाधिकारियों के आवास हैं।
read more at Tv9hindi


