Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अदाणी समूह के विझिंजम बंदरगाह पर पहुंचा पहला मालवाहक जहाज़

short by शिव / on Thursday, 11 July, 2024
केरल के तिरूवनंतपुरम में अदाणी समूह के विझिंजम बंदरगाह पर पहला मालवाहक जहाज़ 'सैन फर्नांडो' पहुंचा है। भारत के सबसे बड़े ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह विझिंजम पर पहुंचा 300 मीटर लंबा यह जहाज़ यहां 1,900 कंटेनर उतारेगा। गौतम अदाणी ने जहाज़ की तस्वीरें शेयर कर 'X' पर लिखा, "यह ऐतिहासिक दिन है...और वैश्विक ट्रांसशिपमेंट में भारत के प्रवेश का प्रतीक है।"