Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं IPS अफसर अंजना कृष्णा, जिनकी फोन पर डिप्टी सीएम अजित पवार से हुई बहस?

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 5 September, 2025
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के बीच फोन पर हुई बहस का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। कृष्णा का पूरा नाम अंजना कृष्णा वीएस है और उन्होंने 2022-23 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। उनका जन्म तिरुवनंतपुरम (केरल) में हुआ था और उनके पिता कपड़ा व्यापारी हैं व मां कोर्ट में टाइपिस्ट हैं।