गुजरात में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का हुआ आगाज़, 47 देश के 143 पतंगबाज़ ले रहे हिस्सा
अहमदाबाद (गुजरात) में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में 47 देशों के 143 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर सीएम ने कहा, "पतंग महोत्सव ने गुजरात को वैश्विक पहचान दी है।" बकौल सीएम, इस वर्ष 11 देशों के राजदूत पतंग महोत्सव देखने के लिए गुजरात पहुंचे हैं।
read more at भाषा


