गांव के लड़के को अलॉट हुआ रजत पाटीदार का नंबर; विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के आने लगे फोन
क्रिकेटर रजत पाटीदार का पुराना नंबर इनैक्टिव रहने के कारण यह छत्तीसगढ़ के एक गांव के 21-वर्षीय युवक मनीष को अलॉट हो गया। इसके बाद उसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेटर्स के फोन आने लगे। मनीष ने पहले इसे प्रैंक समझकर मज़ाकिया अंदाज में बातें कीं। पाटीदार ने पुलिस को भेजा तो उन्होंने सिम लौटा दी।
read more at Hindustan Times


