पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की हुई घोषणा
सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्र ने शुक्रवार को सारे सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। एएनआई के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।
read more at PTI


