Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहे शख्स व उसके बेटे-भतीजे पर पलटा ट्रैक्टर, तीनों की हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 8 February 2025
वाराणसी में शुक्रवार रात ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक 62-वर्षीय शख्स व उसके बेटे-भतीजे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहे थे और इस दौरान गांव के बाहर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन लोगों के ऊपर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर हटाकर तीनों को निकलवाया।