Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के कांग्रेस सांसद हरीश मीणा के इकलौते बेटे हनुमंत की हार्ट अटैक से हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 10 October 2025
राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश मीणा के इकलौते बेटे हनुमंत मीणा (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें 2 दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुरूआती जांच में उनकी स्थिति सामान्य पाई गई थी। हनुमंत मीणा का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।