बिहार में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट बनाने के लिए ₹1,600 करोड़ निवेश करेगी अंबुजा सीमेंट्स
अदाणी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स नवादा (बिहार) के वारसलीगंज में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने के लिए लगभग ₹1,600 करोड़ का निवेश करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को फैक्ट्री का शिलान्यास किया। गौरतलब है, फैक्ट्री के शुरू होने से सालाना ₹250 करोड़ का राजकोषीय योगदान मिलेगा और 1,250 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिलेगा।
read more at Moneycontrol


