Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वित्त वर्ष 2023-24 में दो तिहाई से अधिक करदाताओं ने नई आयकर व्यवस्था को चुना: वित्त मंत्री

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 23 July, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2024 पेश करते हुए मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में दो तिहाई से अधिक व्यक्तिगत करदाताओं ने नई आयकर व्यवस्था को चुना। वित्त मंत्री के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में 8.61 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल हुए। बकौल सीतारमण, पिछले 6-वर्षों में मोबाइल फोन के घरेलू उत्पादन में 3 गुना वृद्धि हुई।