CBSE ने 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिज़ल्ट किया जारी, 70% विद्यार्थी हुए फेल
सीबीएसई ने 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है जिसमें 29.78% विद्यार्थी पास हुए हैं और 70% से अधिक स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं। 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 1,31,396 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 1,27,473 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


