आमिर की आंखों में आंसू थे, कहा कि मां-बच्चों के साथ कोई रिश्ता ही नहीं रहा: रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया है कि आमिर खान ने काम के पीछे भागने को लेकर उनका नज़रिया बदला था। रणबीर ने बताया कि एक मुलाकात के समय आमिर की आंखों में आंसू थे। बकौल रणबीर, "आमिर ने कहा कि...मेरा रिश्ता सिर्फ दर्शकों के साथ है। बच्चों, मां और पूर्व पत्नी (तब पत्नी) के साथ कोई रिश्ता ही नहीं है।"


