अंतरिक्ष यात्रियों ने मनाया ओलंपिक्स की शुरुआत का जश्न, नासा ने शेयर किया वीडियो
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में रह रहे 6 अंतरिक्ष यात्रियों ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 की शुरुआत को लेकर जश्न मनाया जिसका वीडियो नासा ने 'X' पर शेयर किया है। करीब 2 मिनट के वीडियो में अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे को ओलंपिक्स की मशाल पास करते दिख रहे हैं। हालांकि, यह मशाल नकली है क्योंकि आईएसएस में आग का उपयोग वर्जित है।
read more at NewsBytes हिंदी


