मैच फिक्सिंग को लेकर अफगानिस्तान ने क्रिकेटर एहसानुल्लाह जनत पर लगाया 5 साल का बैन
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज़ एहसानुल्लाह जनत पर 5 साल के लिए क्रिकेट की सभी फॉर्मेट पर बैन लगा दिया है। जनत को काबुल प्रीमियर लीग के दूसरे सीज़न के दौरान मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने एसीबी और आईसीसी भ्रष्टाचार विरोधी संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों को स्वीकार किया है।
read more at हिन्दुस्तान


