ब्रह्मास्त्र ऑफर हुई थी, पापा ने मना करते हुए कहा 'तुम्हें कौन देखेगा': सिद्धांत
ऐक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया है कि उन्हें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ऑफर हुई थी लेकिन उनके पिता ने उन्हें यह फिल्म करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता को यह चिंता थी कि 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के होते हुए उन्हें (सिद्धांत) कौन नोटिस करेगा।


