महाराष्ट्र के पालघर में चोर होने के शक में 10 लोगों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या
महाराष्ट्र के पालघर में चोर होने के शक में बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, करीब 10 लोगों ने वेलाई पाड़ा इलाके में विजय उर्फ अभिषेक जोगिंदर सोनी को पकड़ लिया और बेरहमी से लाठियों से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


