जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन में भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध को पकड़ा गया; सामने आया वीडियो
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (दिल्ली) पर स्क्रीनिंग मशीन में जांच के दौरान सामान में संदिग्ध वस्तु दिखने पर एक यात्री अचानक भागने लगा। इसके बाद CISF के सतर्क जवान ने तुरंत पीछा कर उसे निकास द्वार के पास दबोच लिया। यात्री के सामान की जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात अर्ध-ठोस पदार्थ मिला है।
read more at इंडिया टीवी


