Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

19 साल की कैज़िया लिज़ मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 24 August, 2026
केरल की कैज़िया लिज़ मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है। 19 साल की कैज़िया अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वीं मिस यूनिवर्स पैजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश रनर-अप रहीं और उन्हें मिस इंटरनैशनल इंडिया 2026 का खिताब मिला। गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकेंड रनर-अप रहीं।