Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में तेज़ हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, कई जगह गिरे ओले

short by Anuj / on Wednesday, 13 May 2026
दिल्ली में बुधवार शाम को दिनभर की गर्मी के बाद तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। ग्रीन पार्क और उत्तम नगर सहित कई इलाकों में ओले भी गिरे जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल (14 मई) के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।