क्या है iPhone स्क्रीन में नारंगी और हरे रंग की चमकती लाइट का मतलब?
आईओएस 14 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले आईफोन में स्क्रीन पर नारंगी रंग की चमकती लाइट का मतलब है कि कोई ऐप आपके माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, हरे रंग की लाइट चमकने का मतलब है कि किसी ऐप द्वारा या तो कैमरा या फिर कैमरा व माइक्रोफोन, दोनों ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं।


