राजस्थान में युवती का अपहरण करने के मामले में माता-पिता समेत 9 लोग गिरफ्तार
बालोतरा (राजस्थान) में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती का दिनदहाड़े अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने उसके माता-पिता समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, जब पीड़िता अपने पति के साथ मंदिर जा रही थी तभी आरोपी ऑटो रिक्शा से उसे जबरन उतारकर ले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है।
read more at भाषा


