एयरपोर्ट-इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत 5 प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंज़ूरी, ₹19,934 करोड़ होंगे खर्च
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को ₹19,934 करोड़ के 5 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसमें निर्माण उपकरणों के विनिर्माण के लिए ₹11,000 करोड़, तमिलनाडु के कामराजर पोर्ट पर नए कंटेनर टर्मिनल के लिए ₹4,288 करोड़ और असम में नए एयरपोर्ट के लिए ₹2,014 करोड़ शामिल हैं। डाक विभाग की योजनाओं को भी मंज़ूरी मिली।
read more at Abplive


