Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में टीका-कलावा पहनकर स्कूल आई छात्रा को शिक्षिकाओं ने रोका, BSA ने लिया एक्शन

short by मनीष झा / on Sunday, 4 May, 2025
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में टीका और कलावा बांधकर स्कूल पहुंची एक छात्रा को कथित तौर पर 2 महिला शिक्षकों ने स्कूल आने से मना कर दिया और कहा कि स्कूल में टीका-कलावा बांधना प्रतिबंधित है। शिक्षिकाओं ने छात्रा से कहा था कि स्कूल आने से पहले टीका और कलावा हटाना होगा। बीएसए ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।