दिल्ली हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को लगा झटका, 10 साल की सज़ा सस्पेंड करने से इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी है। सेंगर ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल की सज़ा को चुनौती दी थी। निचली अदालत ने 13 मार्च 2020 को सेंगर को इस मामले में सज़ा सुनाई थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


