प्रैक्टिस के दौरान 2 बार आउट होने के बाद कोहली ने नेट बॉलर से पूछा- 'आपकी उम्र कितनी है?'
कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान 2 बार आउट होने के बाद नेट बॉलर जमशेद आलम से पूछा, "आपकी उम्र कितनी है?" लखनऊ के रहने वाले जमशेद ने कहा, "मैंने कोहली को 24 गेंदें फेंकी। मेरी स्पीड करीब 135 किमी/घंटा थी और मैंने उन्हें 2 बार आउट किया।"
read more at Hindustan Times


