Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिलीप सैकिया चुने गए असम बीजेपी के नए अध्यक्ष

short by रघुवर झा / on Friday, 17 January, 2025
दारांग-उदालगुरी (असम) लोकसभा सीट से सांसद दिलीप सैकिया को निर्विरोध असम बीजेपी का नया अध्यक्ष चुना गया है। बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सैकिया को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और निवर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भावेश कालिता मौजूद थे।
read more at भाषा