Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडसइंड बैंक की वित्तीय स्थिति है स्थिर, अटकलों पर ध्यान न दें खाताधारक: RBI

short by ऋषि राज / on Saturday, 15 March 2025
इंडसइंड बैंक में अकाउंटिंग गड़बड़ी के खुलासे के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर है। आरबीआई ने कहा, "बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और अटकलों पर आधारित खबरों पर खाताधारकों को ध्यान नहीं देना चाहिए।" गौरतलब है, इंडसइंड बैंक को अकाउंटिंग गड़बड़ी के कारण करीब ₹1,500 करोड़ का नुकसान हुआ है।