कर्नाटक सरकार ने विश्व बैंक से मांगी ₹5,000 करोड़ की वित्तीय सहायता
कर्नाटक सरकार ने राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए विश्व बैंक से ₹5,000 करोड़ की वित्तीय सहायता की मांग की है। एक अधिकारी के अनुसार, ₹3,500 करोड़ बेंगलुरु और ₹1,500 करोड़ अन्य शहरों के लिए प्रस्तावित हैं। बकौल रिपोर्ट्स, परियोजना को विश्व बैंक से सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल गई है और अंतिम मंज़ूरी फरवरी 2025 तक मिल सकती है।
read more at News18 हिंदी


