दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे विमान का लैंडिंग के दौरान फट गया टायर, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एअर के विमान का एक टायर फट गया। हालांकि, हादसे में फ्लाइट में सवार 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई है।
read more at इंडिया टीवी


