अमेरिका ने भारत के साथ परमाणु सहयोग का रास्ता किया साफ, 3 भारतीय संस्थाओं पर हटाए प्रतिबंध
अमेरिकी उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड पर प्रतिबंध हटा दिया है। इससे पहले अमेरिकी एनएसए ने कहा था कि अमेरिका उन नियमों को हटाने के लिए कदम उठा रहा है जो भारतीय परमाणु संस्थाओं और अमेरिकी कंपनियों के बीच नागरिक परमाणु सहयोग को रोकते हैं।


