Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पार्टी की हार के बीच चुनाव जीतने वालीं आतिशी ने किया डांस; स्वाति मालीवाल ने दी प्रतिक्रिया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 9 February 2025
कालकाजी (दिल्ली) से चुनाव जीतने के बाद 'आप' उम्मीदवार व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रोड शो निकाला और कार्यकर्ताओं के साथ डांस किया। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के जश्न का वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है? पार्टी हार गई, सब बड़े नेता हार गए और आतिशी ऐसे जश्न मना रही हैं??"