दिल्ली की 35 Km सड़कों पर धूल और कचरे की हुई जांच, CAQM ने पकड़े 17 उल्लंघन
'ऑपरेशन क्लीन एयर' के तहत CAQM की 4 फ्लाइंग स्क्वॉड ने दिल्ली की इनर-आउटर रिंग रोड के 35 किलोमीटर लंबे 25 हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर धूल, कंस्ट्रक्शन व तोड़-फोड़ से निकले कचरे से जुड़े 17 उल्लंघन पाए गए। CAQM ने PWD समेत अन्य एजेंसियों को सुधारात्मक कदम उठाने व सड़कों को धूल-मुक्त रखने के निर्देश दिए।
read more at हिन्दुस्तान


