कौन हैं इंस्टाग्राम पर पति को तीन तलाक देने वाली दुबई की शहज़ादी शेख माहरा?
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी व शहज़ादी शेख माहरा ने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को इंस्टाग्राम पर तीन तलाक दे दिया है। माहरा के पिता ने कुल 6 शादियां की हैं जिनसे उन्हें 26 बेटे/बेटियां हैं। माहरा की मां ज़ो ग्रिगोराकोस यूनान की रहने वाली हैं।
read more at हिन्दुस्तान


