ऑस्कर्स 2025 में कॉमेडियन कोनन ओब्रायन ने बोली हिंदी, कहा- भारत के लोगों नमस्कार
कॉमेडियन कोनन ओब्रायन ने ऑस्कर्स 2025 के स्टेज पर हिंदी बोली है। उन्होंने कहा, "भारत के लोगों नमस्कार। वहां सुबह हो चुकी है तो मुझे उम्मीद है कि आप लोग नाश्ते के साथ ऑस्कर्स का आनंद ले रहे होंगे।" उनका यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो गया है और एक यूज़र ने कमेंट किया, "एक ही टोन में बोल गए।"
read more at Moneycontrol


